फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: या हुसैन...की सदाओं से गूंज उठी फिजा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में दिलाजाक ​स्थित इमामबाड़े में ताजिये में फातिहा कराते अकीदतमंद। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 जानशीनों की याद में मोहर्रम पर ताजियेदारी का सिलसिला शुरू हो गया। रविवार को मोहर्रम की सात तारीख पर दिलाजाक स्थित इमामबाड़े में लोगों के दीदार के लिए ताजिये को रख दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला दिलाजाक स्थित इमामबाड़े पर दोपहर दो बजे से अकीदतमंदों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने फातिहाख्वानी कराई। युवा पैगी (हरा कुर्ता, सफेद पायजामा और कमर में घुंघरू बांधे) बने। युवाओं ने या हुसैन की सदाओं के बीच मातमी प्रदर्शन किया। यहां सबील लगाकर शरबत का वितरण भी किया गया।
घरों के बाहर मान्यता के ताजिये रखे गए। दस मोहर्रम को दिलाजाक से निगोही रोड स्थित गदियाना तक जुलूस निकालकर ताजिये दफन किए जाएंगे। मोहर्रम को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने बताया कि दिलाजाक इमामबाड़े के पास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर में दिलाजाक स्थित इमामबाड़े में ताजिये में फातिहा कराते अकीदतमंद। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें