पुवायां। ई-रिक्शा की बैट्री चोरी करने के आरोपी खुटार निवासी युवक का पुलिस ने चालान कर दिया है।
गांव पुरेना के सुमित ने खाना खाने के दौरान शराब पीने और नशा होने पर ई-रिक्शा की चार बैट्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान के अनुसार, जांच में सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध युवक दिखा था। युवक खुटार के मोहल्ला कोट का विनय राठौर था। युवक को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसकी निशानदेही पर चारों बैट्री बरामद कर ली गईं। विनय ने पुलिस को बताया कि उसने सुमित को शराब पिलाई थी। ज्यादा नशा होने पर उसने ही बैट्री चोरी कर ली थीं। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। कोर्ट से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद