बंडा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पूर्व उसकी नाबालिग पुत्री को गांव भांभी निवासी युवक ललित बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। वहीं किशोरी की बरामदगी के बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने एफआईआर में आईपीसी की धारा 376 की वृद्धि कर दी। मुखबिर की सूचना पर बंडा पुलिस ने आरोपी ललित को शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे मकसूदापुर नहर पुल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद