मंदिर पर श्रीराधा नाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजन-कीर्तन किया
शाहजहांपुर। कृष्णानगर स्थित मंदिर की प्रभातफेरी चमकनी करबला निवासी मदनगोपाल गुप्ता के आवास पर पहुंची। यहां ठाकुर जी का स्वागत गुप्ता परिवार ने किया। पूजन वंदन पं. अखिलेश शास्त्री ने करवाया। मंदिर पहुंचकर प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
मंदिर पर श्री राधा नाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराधा रानी के भजन गाए। भजन हरीश बजाज, रविंद्र मिश्रा, अनिल कक्कड़, डॉ. विनोद भसीन आदि ने गाए। मंदिर कमेटी की ओर से विनोद सचदेव और जसवंत सिंह जस्सू ने गुप्ता परिवार को भेंट दी। इस मौके पर वीरेंद्र अग्रवाल, मनमोहन अरोरा बिट्टू, देवेंद्र खुराना, अंकित सचदेव, नवीन सचदेव, प्रेम नारंग, जगदीश गोगिया, दुर्गा आदि मौजूद रहे।