शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी 55 वर्षीय टेंट व्यापारी उदल सिंह को शनिवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। उनकी बेटी की 11 मार्च को शादी होनी है। उदल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
उदल सिंह की नवाबपुर गांव में टेंट की दुकान है। दोनों गांवों में करीब डेढ़ किलोमीटर का फासला है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे दुकान से लौटते समय भटियुरा मंडी के सामने किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। उदल सिंह की मौत से परिवार के लोग बिलख पड़े। परिजनों के अनुसार, 11 मार्च को बेटी हेमलता की बरात आनी है। उसी की तैयारी उदल सिंह जुटे थे। उनकी मौत से खुशियां मातम में बदल गईं हैं। संवाद