शाहजहांपुर। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। अधिकतम तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में वृद्धि होगी और पूर्वी हवा चलने से उमस का असर रहेगा।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक तापमान में वृद्धि होगी और पूर्वी हवा का प्रकोप रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।