फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश के बाद बंद हुआ टेलीफोन एक्सचेंज का फीडर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारिश के बाद बुधवार को बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। शहर के बहादुरगंज उपकेंद्र पर फाल्ट की झड़ी लग गई। एचटी केबल में फाल्ट आने से टेलीफोन एक्सचेंज फीडर के दर्जन भर मोहल्लाें की बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं अन्य जगह पर दिक्कत आने पर बिजली गुल रही।
विज्ञापन

बुधवार को बारिश के बाद शाम करीब पांच बजे बहादुरगंज उपकेंद्र का टेलीफोन एक्सचेंज फीडर ठप हो गया। एचटी केबल में लाइन के चलते तारीन बहादुरगंज, रंगीन चौपाल, हद्दफ चौकी, काजी खेल समेत करीब दर्जन भर मोहल्लाें की बिजली आपूर्ति गायब हो गई। बिजली जाने से लोग परेशान हो गए। उपकेंद्र पर सूचना पहुंचने के बाद बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन को सही कराकर सप्लाई को बहाल करने का प्रयास किया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक बिजली गायब रही।
इधर, बहादुरगंज उपकेंद्र के गेट पर ट्रक की टक्कर लगने से बिजली का पोल गिर गया। शाम करीब चार बजे हादसा होने के चलते विकास भवन फीडर करीब एक घंटे तक बंद रहा। इसके चलते कई सरकारी कार्यालयों की बिजली आपूर्ति गायब हो गई।
विज्ञापन


तार न जोड़े जाने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

मिर्जापुर। नई बस्ती पहरुआ में बिजली की लाइन का तार टूटकर गिरने के बाद नहीं जोड़े जाने पर नाराज लोगों ने बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर नर्सरी के पास जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर रास्ता साफ कराया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी विनोद कुमार को बताया कि तीन दिन पहले तार टूटकर गिरा था। इससे ग्रामीण आक्रोशित थे। लोगों को समझा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें