फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: आरसी मिशन क्षेत्र में किशोरी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 06 Oct 2022 05:21 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

बृजेंद्र कुमार के घर के आंगन में बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे गोली चलने की आवाज सुनाई। परिजन व आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे तो आशिका खून से लथपथ होकर तड़प रही थी। उसके सीने में गोली लगी थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव रौसर निवासी बृजेंद्र कुमार की बेटी आशिका (16) की दोपहर करीब तीन बजे संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस जांच कर रही है। परिजन किशोरी के आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं लेकिन वजह नहीं बता पा रहे हैं।

विज्ञापन


बृजेंद्र कुमार के घर के आंगन में बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे गोली चलने की आवाज सुनाई। परिजन व आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे तो आशिका खून से लथपथ होकर तड़प रही थी। उसके सीने में गोली लगी थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके पास पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक पड़ी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें