फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से 20 मीटर दूर नाले में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। क्षेत्र के गांव इस्लामगंज निवासी राजू (15) का शव थाने से 20 मीटर की दूरी पर स्थित नाले के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सोशल मीडिया पर शव की फोटो वायरल होने के बाद उसकी शिनाख्त हुई। वह दिल्ली में बड़े भाई शिवम के साथ रहकर किराये पर ठेली लगाता था।
विज्ञापन

रविवार सुबह किशोर का शव रोडवेज बस स्टेशन के पास गेट नंबर दो के पास शिव मंदिर के सामने नाले में संदिग्ध हालत में पड़ा पाया गया। लोगों ने शव का फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। उसके बाद धर्मेंद्र कश्यप के पुत्र राजू के रूप में उसकी पहचान हुई। कुछ देर में परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने बताया कि राजू व उसका भाई शिवम दिल्ली में किराये की ठेली लगाकर गुजारा करते थे। 22 जुलाई की सुबह शिवम ने राजू को प्राइवेट बस की टिकट व 100 रुपये देकर घर भेजा था। उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने उसकी तलाश भी की लेकिन कोई पता नहीं चला था। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बेटे की मौत से परिजन का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें