फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नहाने के दौरान तालाब में डूबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
ओमेंद्र सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
सिंधौली। गांव मियांपुर निवासी ओमेंद्र सिंह (17) की मंगलवार को बिलंदपुर गद्दीपुर गांव स्थित नाग तारा देवस्थान के पास तालाब में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, ओमेंद्र सिंह अपने दोस्तों के साथ मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे तालाब में नहाने के लिए गया था। गहराई में जाने से वह डूब गया। शोर-शराबा होने पर राहगीरों ने लोगों की मदद से तालाब में डूबे किशोर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें