फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीसीएम के रस्से में पैर फंसने से 10 किमी घिसटा किशोर, मौत

Sat, 04 Mar 2023 09:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अनुज का फाइल फोटो
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया खुशहाली गांव निवासी वीरपाल के 16 वर्षीय बेटे अनुज श्रीवास्तव का शव शाहजहांपुर-पीलीभीत रोड पर पिपरिया उदयभानपुर गांव के पास पड़ा मिला। रात करीब दस बजे उसके दोस्त ने फोन कर उसे बुलाया था। शरीर पर गंभीर चोटों के साथ ही पीठ भी उधड़ी हुई थी। पुलिस के अनुसार, आलू से लोड डीसीएम पर चढ़कर रस्सा खोलते समय फिसलने से अनुज का पैर रस्से में फंस गया। इससे वह करीब 10 किलोमीटर तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन

मेहनत-मजदूरी करने वाला अनुज श्रीवास्तव बृहस्पतिवार रात घर पर सो रहा था। तभी गांव निवासी उसके दोस्त अनुज कुमार ने उसे तीन बार कॉल की, लेकिन भाभी उर्मिला ने फोन काट दिया। इसके बाद फिर कॉल आने पर उर्मिला ने अनुज की बात करा दी। इसके बाद अनुज घर से उठकर चला गया। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात भर उसका कोई सुराग नहीं लगा।
सुबह करीब दस बजे अनुज के भाई मनोज ने थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने हुलिया व उम्र पूछकर परिजनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां परिजनों ने शव की शिनाख्त अनुज के रूप में की। मृतक के सिर में गंभीर चोट थी। पीठ पर घिसटने के निशान मिले थे। मनोज ने भाई की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सड़क पर दस किमी तक घिसटने का अनुमान
बृहस्पतिवार रात 12:30 बजे पिपरिया उदयभानपुर गांव के पास अनुज का शव पड़ा मिला था। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि वीरेश राठौर निवासी कैमुआ पुल ने यूपी-112 को खबर दी थी। उसने डीसीएम के पीछे रस्सी में किशोर का पैर फंसे होने से घिसटने की खबर दी थी। पुलिस ने शव बरामद कर राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया था। अनुमान है कि दस किमी तक सड़क पर अनुज घिसटता चला गया।

परिजनों ने आरोप लगाए तो पुलिस हुई सक्रिय
शव मिलने के बाद परिजनों ने गांव के युवक पर फोन कर बुलाने और डीसीएम से बांधकर घसीटने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने अनुज को कॉल करने वाले उसके साथी अनुज पुत्र रामवीर से पूछताछ की। साथी अनुज ने पुलिस को बताया कि वे दोनों गांव के ही चार अन्य युवकों के साथ होली के लिए लकड़ी लेने गए थे। रास्ते में अनुज सड़क से गुजर रही आलू से भरी डीसीएम पर कुछ सामान उतारने की नीयत से चढ़ गया। रस्सा खोलते समय अनुज का पैर रस्से में फंस गया और नीचे गिरकर वह डीसीएम के साथ घिसटता चला गया। डीसीएम पीलीभीत की ओर जा रही थी।

- मृतक के साथी ने सच्चाई बता दी है। डीसीएम की तलाश की जा रही है। उसके लिए दो टीमें गठित कर दी हैं। जल्द ही डीसीएम को पकड़ लिया जाएगा। - सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी

अनुज का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें