शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि एक इंटर कॉलेज के पास किसी से मिलने पहुंचे किशोर को कुछ लोगों ने पकड़कर पीट दिया। उससे उठक-बैठक कराते हुए माफी मंगवाई। इसके बाद किशोर तेजी से वहां से भाग निकला। वहीं, सोशल मीडिया पर एक स्कूल के पास का फोटो वायरल हो रहा है। एक लड़का स्कूल ड्रेस पहनी लड़की से बातचीत कर रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल फोटो व वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। संवाद