तिलहर। एक गांव में गत बुधवार को सुबह घर में घुसकर किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और घरवालों से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
किशोरी के पिता ने नामजद तहरीर देने पर भी थाना स्तर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के निर्देश पर सीओ ज्योति यादव ने गांव जाकर मामले की जांच की। जांच के दौरान किशोरी ने अपने साथ दुष्कर्म होने का बयान दर्ज कराया। बाद में सीओ के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी रजत के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। संवाद