फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गन्ना मिल में फिर आई तकनीकी खराबी, पेराई ठप

Wed, 28 Feb 2024 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खराबी के कारण मिल में बंद पड़ा पेराई कार्य। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। गांव करनापुर स्थित किसान सहकारी चीनी मिल ठीक से नहीं चल पा रही। आए दिन मशीनरी की खराबी से मिल ठप हो रही है। मंगलवार को भी मिल दस घंटे से अधिक समय तक बंद रही। इस कारण गन्ना लेकर मिल पहुंचे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


वर्तमान पेराई सत्र में मशीनरी की खराबी के कारण मिल कई बार बंद हो चुकी है। कुछ दिन पहले ही मरम्मत और साफ सफाई को लेकर मिल में पेराई को ब्रेक दिया गया था। इसके बाद भी आए दिन जर्जर मशीनरी धोखा दे जाती है। मंगलवार सुबह नौ बजे मिल का रोलर खराब हो गया। इस कारण पेराई बंद हो गई। दिन भर रोलर को बदलने का काम चलता रहा। शाम सात बजे के बाद पेराई कार्य शुरू हो सका। किसान रामसहाय, विमलेश कुमार, महबूब खां, राजकुमार आदि ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र में मिल मशीनरी की खराबी के कारण कई बार ठप हो चुकी है। अधिकारी ठीक से ध्यान नहीं देते हैं, इस कारण समस्या आती है और परेशानी किसानों को उठानी पड़ती है। मंगलवार को भी तमाम किसानों को दिनभर ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर मिल में खड़े रहना पड़ा। 14 फरवरी को भी मिल खराबी के कारण 33 घंटे तक बंद रही थी। जीएम दानवीर सिंह ने बताया कि राेलर खराब होने से पेराई कार्य रुका था। मरम्मत के बाद पेराई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें