फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आज से कुष्ठ रोगियों की तलाश में जुटेंगी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व कुष्ठ दिवस को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के रूप में मनाया जाएगा
विज्ञापन

शैक्षिक संस्थानों, ग्राम प्रधान व सभासदों समेत आमजन को दिलाएंगे शपथ
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि व विश्व कुष्ठ दिवस को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के रूप में मनाया जाएगा। यह 13 फरवरी तक चलेगा। विभाग की ओर से ‘आइए कुष्ठ से लड़ें और कुष्ठ को इतिहास बनाएं’ थीम पर आयोजन होंगे।
जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. गोविंद स्वर्णकार ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए टीमें घर-घर जाकर कुष्ठ रोगी खोजेंगी। जिले के सभी ब्लॉकों में फरवरी में सघन कुष्ठ रोगी खोज एवं नियमित निगरानी कार्यक्रम चलेगा। इसमें कुष्ठ रोगियों को खोजने के लिए टीमें घर-घर जाकर सर्वे करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान में मिलने वाले रोगियों का उपचार बिना किसी खर्च कराया जाएगा। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि कुष्ठ ऐसी बीमारी है, जिसके लक्षण लंबे समय बाद प्रकट होते हैं। कुष्ठ रोग के लक्षण उत्पन्न होने में कुछ सप्ताह से लेकर 20 साल तक का समय लग जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुष्ठ दिवस पर डीएम का संदेश पढ़ने के बाद शपथ दिलाई जाएगी। ग्राम सभा स्तर पर आयोजन होंगे। वहीं जागरूकता के लिए रैली, नुक्कड़ नाटक और पंफलेट्स भी बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें