शहर में लाल इमली चौराहे के पास लोगों को नियमों की जानकारी देते यातायात प्रभारी। स्रोत: मीडिया स
शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम की ओर से विभिन्न स्थानों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में स्कूल वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा, सुरक्षित ड्राइविंग, बच्चों की सुरक्षा, गति सीमा, फिटनेस व दस्तावेजों की अनिवार्यता आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद लाल इमली चौराहा पर यातायात पुलिस ने बाइक सवारों, कार चालकों एवं स्थानीय जनता को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों ने बाइक रैली निकालकर भी लोगों को यातायात नियमों के लिए जागरूक किया। यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना से स्वयं व दूसरों को सुरक्षित रखें। संवाद