सारथी डेवलपमेंट फाउंडेशन लखनऊ की सदस्य राखी मिश्रा बच्चों को स्वच्छ रहने के टिप्स देती हुई।
शाहजहांपुर। सारथी डेवलपमेंट फाउंडेशन लखनऊ की ओर से विकास खंड भावलखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती में बच्चों को स्वस्थ एवं स्वच्छता पर जागरूक करते हुए भोजन से पहले और शौच के बाद सही तरीके से हाथ धोने के तरीके बताए गए। राखी मिश्रा ने बताया कि स्वच्छता से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। घर में व उसके आसपास गंदगी न होने दें। साथ ही सभी टीके समय से लगवाए जाने चाहिए। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार तिवारी, विपुल कुमार मिश्रा, शिवकुमार, दिनेश आनंद, गौरी मिश्रा, किरन आदि मौजूद रहीं। संवाद