शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने नए बीएसए रणवीर सिंह का स्वागत और निवर्तमान बीएसए कुमार गौरव को विदाई दी।
लोदीपुर स्थित मैरिज लॉन में हुए समारोह में बीएसए रणवीर सिंह राजपूत ने भरोसा दिलाया कि शिक्षकों की हर समस्या समय से निस्तारण करते हुए पूरा सहयोग किया जाएगा। निवर्तमान बीएसए कुमार गौरव ने कहा कि जनपद में अपने कार्यकाल को हमेशा याद रखेंगे। जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने दोनों बेसिक शिक्षा अधिकारियों का स्वागत सम्मान किया।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित के संचालन में हुए समारोह में पल्लवी गुप्ता, गौरव शुक्ला, सुनील मौर्या, रिपुदमन सिंह यादव, भुवनेश गुप्ता, चंद्रभूषण शुक्ला, अलका शास्त्री, विक्रांत मिश्रा, विनोद गुप्ता, धीरज रस्तोगी, श्याम मोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
उर्दू संघ व सीनियर बेसिक संघ ने किया स्वागत
कौमी उर्दू शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद नफीस खां ने बीएसए रणवीर सिंह का स्वागत किया। उनके साथ मंडलीय महामंत्री व नगर अध्यक्ष इमरान सईद खां, सचिव कमर खां, इरफान महमूद मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने बीएसए रणवीर सिंह व डीआईओएस हरवंश कुमार का फूल मालाओं से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष उदित प्रताप सिंह, अनुराग गुप्ता, मुनीश सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।