फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने डीआईएएस दफ्तर पर दिया धरना

Thu, 27 Jul 2017 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
file pic
विज्ञापन
स्कूल ग्रांट कमीशन गठित करने की मांग उठाई
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने स्कूल ग्रांट कमीशन गठन करने समेत कई मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने के बाद प्रभारी डीआईओएस रणवीर सिंह को ज्ञापन देकर लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। धरना स्थल पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष पांडेय ने प्रदेश स्तरीय समस्याएं उठाते हुए कहा कि स्कूल ग्रांट कमीशन तत्काल गठित किया जाना चाहिए। साथ ही तदर्थवाद समाप्त कर सरकार को तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण करना चाहिए। एक अप्रैल, 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाना चाहिए। उन्होंने कैशलेश चिकित्सा सुविधा के प्रावधानों को लागू करने, वित्तविहीन शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक घोषित करने, उनकी सेवा सुरक्षित करने, सीटी ग्रेड की सेवाओं को एलटी ग्रेड में जोड़ने, सभी प्रकार के पारिश्रमिक को सीबीएसई की तर्ज पर करने और नियुक्तियों पर लगा प्रतिबंध खत्म करने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने स्थानीय स्तर की मांगें उठाते हुए सिटीजन चार्टर को प्रभावी ढंग से लागू करने, वेतन से अनाधिकृत कटौती नहीं करने, सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन सहित समस्त लाभ समय से दिए जाने की मांग की। जिला मंत्री गौरव पांडेय ने आभार व्यक्त किया। धरना- प्रदर्शन करने वालों में डॉ. अमीर सिंह, राजीव सक्सेना, प्रमोद गुप्ता, बाबूराम भारती, इंद्रदेव सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, अनिल मालवीय, आरडी कश्यप,फहीमुलकदर, राधेश्याम यादव, संतोष सक्सेना, एके त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें