तिलहर में बृहस्पतिवार दोपहर खड़ी बाइक में आग लग गई। संवाद
- फोटो : credit
तिलहर। बाइक में अचानक आग लगने से सड़क पर अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक जल चुकी थी।
बाइक नगर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी शिक्षक बृजेश कुमार की थी। उन्होंने बताया कि वह गांव खमरिया के स्कूल से पढ़ाने के बाद बाइक की सर्विस कराने के लिए स्टेशन रोड पर एक दुकान जा रहे थे। रास्ते में बाइक खड़ी कर दी। अपराह्न करीब 1:30 बजे अचानक बाइक में आग लग गई। माना जा रहा है कि शार्ट-सर्किट से बाइक में आग लगी है। संवाद