फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षक की बाइक बनी आग का गोला, मची अफरातफरी

विज्ञापन
तिलहर में बृहस्पतिवार दोपहर खड़ी बाइक में आग लग गई। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
तिलहर। बाइक में अचानक आग लगने से सड़क पर अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक जल चुकी थी।
विज्ञापन

बाइक नगर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी शिक्षक बृजेश कुमार की थी। उन्होंने बताया कि वह गांव खमरिया के स्कूल से पढ़ाने के बाद बाइक की सर्विस कराने के लिए स्टेशन रोड पर एक दुकान जा रहे थे। रास्ते में बाइक खड़ी कर दी। अपराह्न करीब 1:30 बजे अचानक बाइक में आग लग गई। माना जा रहा है कि शार्ट-सर्किट से बाइक में आग लगी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें