जलालाबाद। उधार के रुपये मांगने से नाराज हमलावर हुए चार लोगों ने चाय विक्रेता गांव गुनारा निवासी अफजल को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अफजल ने पुलिस को बताया कि उसकी गांव में चाय की दुकान है। शनिवार शाम गांव का ही इसरत अपने तीन साथियों के साथ उसकी दुकान पर पहुंचा और चाय बनाने को कहा। उसने पहले के उधार किए 1500 रुपये मांगे। आरोप है कि इससे वह लोग भड़क गए ओर डंडा उठाकर पीटना शुरू कर दिया। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन अज्ञात समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद