शाहजहांपुर। दिल्ली मार्ग पर संचालित होने वाली रोडवेज बसों के जरिये इलेक्ट्रॉनिक और रेडीमेड कपड़ों की खेप लाकर कर चोरी किया जा रहा है। बसों से लाए गए पार्सलों का वीडियो सामने आया है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। बताते हैं कि दिल्ली से आने वाली कुछ बसों से पार्सलों की खेप लाई जाती है। इस तरीके से कर चोरी के साथ परिवहन नियमों का भी उल्लंघन किया जा रहा है। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो और आरोपों की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में चालक या परिचालक की संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद