फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस कार्यालय में आत्मदाह करने वाले ताहिर सुपुर्दे-ए-खाक

Sun, 17 Mar 2024 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शव गांव पहुंचने पर रोती बिलखती मृतक ताहिर की पत्नी। संवाद
विज्ञापन
कांट। वाहनों के मालिकाना हक के विवाद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने वाले ताहिर अली की लखनऊ के केजीएमयू में दस दिन के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को उनका शव घर में आने के बाद कोहराम मच गया। पत्नी रोते हुए बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

थाना के मोहल्ला सेहरान निवासी ताहिर अली का थाना सदर बाजार के चिनौर निवासी उमेश तिवारी से वाहनों को लेकर विवाद था। लंबे समय के बाद भी मामले का हल नहीं निकल पाया। पुलिस की रवैये से नाराज ताहिर ने पांच मार्च को एसपी ऑफिस के गेट पर खुद पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली थी। पुलिसकर्मियों ने काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया था। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 50 प्रतिशत तक झुलसने की वजह से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था। घटना के दस दिन के बाद शुक्रवार देर रात ताहिर की उपचार के दौरान मौत हो गई।
शनिवार शाम को उनका शव कांट में घर में लाया गया। सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात रही। ईशा की नमाज के बाद उनके शव को नजदीक के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सदर बाजार के इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि मामले में परिवार की तरफ से कोई तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

–-
उकसाने वाले तीन लोगों को भेजा जेल
-पुलिस कार्यालय के गेट पर खुद को आग लगाने के मामले में पुलिस की काफी ज्यादा किरकिरी हुई थी। मामले शासन तक जाने के बाद पुलिस ने उकसाने के मामले में छह अज्ञात लोगो पर 14 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें तीन लोगो को जेल भेज दिया गया। शेष की तलाश की जा रही है।
-
यह था विवाद
-ताहिर ने उमेश तिवारी को अपनी गाड़ियां किराये पर दी थीं। आरोप है कि उमेश ने जुलाई 2023 से किराया देना बंद कर दिया था। 16 अक्तूबर 2023 को एसपी के निर्देश पर सदर बाजार पुलिस ने दोनों वाहन उसकी सुपुर्दगी में दिला दिए, जिसके बाद उमेश ने अपने साथियों के साथ ताहिर के परिजनों को पीटा था। इस मामले में रिपाेर्ट भी दर्ज हुई थी। दोनों वाहन भी उमेश के सुपुर्द कर दिए थे। इसके बाद ताहिर ने सदर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन प्राथमिकी पंजीकृत नहीं की गई थी, इसलिए स्वयं को उन्होंने आग लगा ली थी।

-
अल्पसंख्यक आयोग ने दिए जांच के आदेश
-ताहिर के खुद को आग लगाने के मामले में अल्पसंख्यक आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। एसपी सिटी संजय कुमार में बताया कि मामले की रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई। पूरी कार्रवाई से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें