फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शहर की सड़कों पर दलदल जैसे हालात... निकलना मुश्किल

Fri, 02 Feb 2024 03:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीवर लाइन के लिए खोदी गईं सड़कों पर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी के चलते मिट्टी गीली होने के बाद सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। वाहनों के पहिये मिट्टी में फंसने पर लोग धक्का देकर निकालते नजर आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे बूंदाबांदी होना शुरू हो गई जिससे शहर की सड़कों की हालत खराब हो गई। बहादुरगंज से मशीनरी मार्केट रोड पर सड़क को खोदने के बाद छोड़ी गई मिट्टी के गीले होने से वाहन के पहिये फंसते रहे। ई-रिक्शा का पहिया मिट्टी में फंसने पर सवारियों को उतरकर धक्का लगाना पड़ा। पंखी से लाल इमली चौराहा मार्ग पर स्कूटी फिसलने से उस पर सवार बालक गिर गए, जिससे इनको चोट लग गई। घंटाघर से रोडवेज के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग वाली रोड पर भी यही हाल रहा। इन मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों के कपड़े खराब हो गए। वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ा।

सीवर लाइन बिछाने और चैंबर से जोड़ने का चल रहा काम
शहर के मुख्य मार्गों व गलियों में सड़कों को खोदकर सीवर लाइन बिछाने के साथ ही उनको चैंबर से जोड़ने का काम चल रहा है। यह काम खत्म होने पर ही नहीं आ रहा, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। सीवर लाइन के कार्य को दिसंबर 2023 तक पूरा करना था। जिसके पूर्ण न होने पर मार्च तक का समय कार्यदायी संस्था जल निगम को सौंपा गया है लेकिन कार्य की गति को देखकर दो माह में भी काम पूरा होना संभव नहीं लग रहा। ऐसे में लोगों को आगे भी परेशानी से दो-चार होना पड़ सकता है।
विज्ञापन


सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए मिट्टी डाली गई है। अचानक बारिश होने से लोगों को परेशानी हुई है। जल्द ही सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी। - कपिल एम. सिंह, एक्सईएन, जल निगम शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें