बंडा। गांव पड़रिया दलेलपुर निवासी 28 वर्षीय रामआसरे का शव खेत में मिला है। वह गेहूं की फसल की रखवाली करने गए थे। परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
रामआसरे रोजाना की तरह रविवार शाम को भी फसल की रखवाली करने गए थे। सोमवार सुबह वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। खेत में बोरिंग के गड्ढे के पास रामआसरे का शव पड़ा मिला। परिजन शव को घर ले आए, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी। बाद में रामआसरे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। रामआसरे के परिवार के लोग मौत के संबंध में कोई जानकारी देने से बच रहे हैं। परिवार वालों ने बताया कि वे कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते थे और इस कारण पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है। रामआसरे की मौत से परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने किसी प्रकार की सूचना से इनकार किया है।