शाहजहांपुर। उप कृषि निदेशक पुरुषोत्तम मिश्र ने बताया कि रबी फसल सर्वे के लिए इच्छुक युवक संबंधित विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से आवेदन पत्र प्राप्त कर 25 नवंबर तक ई-मेल या राजकीय कृषि बीच भंडार पर जमा कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थी को एक सर्वे पर पांच रुपये और एक से अधिक सर्वे पर अधिकतम 10 रुपये प्रति गाटा का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही प्रति सर्वेयर को 350 रुपये इंटरनेट के लिए भुगतान किया जाएगा। संवाद