फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थकों में खुशी की लहर, मिठाई बांटकर किया डांस, आतिशबाजी भी चलाई

Wed, 06 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
समर्थकों में खुशी की लहर, मिठाई बांटकर किया डांस, आतिशबाजी भी चलाई
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने जनपद की सांसद कृष्णा राज को बसपा सुप्रीमो मायावती के समानांतर खड़ा करने का बड़ा दांव खेला है। तेज-तर्रार नेताओं में शुमार की जाने वाली सांसद कृष्णा राज को केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में राज्यमंत्री बनाकर उनका कद बढ़ाया गया है। पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 33 मिनट पर आसमानी साड़ी और मैरून रंग का ब्लाउज पहने कृष्णा राज को राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी ने शपथ दिलाई कि भाजपाई खुशी से झूम उठे। उनके रोशनगंज स्थित आवास पर बड़ी संख्या में समर्थक सुबह से जुटने शुरू हो गए थे। उन्होंने सांसद आवास पर ही टीवी पर दिखाए जा रहे मंत्रिमंडल विस्तार को देखा और उसके बाद सभी समर्थक मुख्य मार्ग पर आ गए और भारतमाता के जयकारों के साथ ढोलबाजे की धुन पर डांस करने लगे। इस अवसर पर सांसद के कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार, अश्वनी कुमार मिश्र, संतोष शुक्ला, डॉ. अमित सिंह, दिवाकर मिश्रा, डॉ. नमिता सिंह, डॉ. विजय जौहरी, सुबोध मिश्रा, सुधीर गुप्ता, एबी सिंह, बबली जायसवाल, रामबरन सिंह, चंद्र बरन समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। जश्न का आलम यह था कि कोई आतिशबाजी चलाने में जुट गया तो कोई मिठाने बांटने लग गया। कृष्णा राज के आवास पर समर्थकों ने एक-दूसरे को लड़्डू खिलाकर जमकर आतिशबाजी चलाई चलाकर और डांस करके जश्न मनाया। इसी कड़ी में कार्यकर्ताओं ने चौक में भी पटाखे छुड़ाकर मिठाई बांटी। इधर, जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य आयुष प्रताप सिंह विभू, देवेंद्र यादव, जय सिंह यादव, रोमी आनंद, डॉ. रामलड़ैते कुशवाहा, विजय पांडेय, अजय त्रिपाठी, शोभित वाजपेयी, राहुल, निखिल, रवि प्रताप वर्मा, जुग्गन खां, इकबाल खां, अनुज यादव आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कृष्णा राज के मंत्री बनने पर खुशियां मनाईं। राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण संस्थान के चंद्रवीर गंगू ने भी सांसद के राज्यमंत्री बनने पर हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें