फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रांसफॉर्मर के क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। आंधी के कारण बिजली उपकेंद्र के सामने लगा 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो जाने से करीब तीन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक बिजली व्यवस्था बहाल न होने से भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। इस समस्या के चलते नगर के मोहल्ला गौसनगर, सरदारनगर व नीलम टाकीज के पीछे की बस्ती में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप रही। जेई (नगर) यश गुप्ता ने बताया कि आंधी के दौरान ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। बिजली व्यवस्था सुचारू करने को वैकल्पिक व्यवस्था कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें