शाहजहांपुर। विक्ट्री शील्ड सीरीज में कैंट के मैदान पर खेले गए मैच में सुपर स्ट्राइकर ने भारत स्ट्राइकर को दो रन से हरा दिया।
मंगलवार को मैच में सुपर स्ट्राइकर ने पहले खेलते हुए 143 रन बनाए। इसमें फरमान खान ने 44, कप्तान फरहान ने 49 और अभिषेक ने 44 रनाें का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत स्ट्राइकर 141 रन ही बना पाई। टीम के लिए सूफी एलेक्स ने 47, सुहेल रसूल ने 54 रन जोड़े। सुपर स्ट्राइकर के गेंदबाज तारिक और फरमान ने दो-दो विकेट हासिल किए। अर्जुन, अभिषेक ने एक-एक विकेट मिला। संवाद