फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीएम ने दिए दो अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में डीएम उमेश प्रताप सिंह ने निवेश मित्र पोर्टल में प्राप्त आवेदनों के प्रकरणों को संबंधित विभाग द्वारा समय से निस्तारित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में सहायक अभियंता लघु सिंचाई के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकते हुए जवाब-तलब करने का निर्देश दिया। अपर सांख्यकीय अधिकारी के विवरण प्रस्तुत न कर पाने तथा बिना तैयारी किए बैठक बुलाने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए वेतन रोकने के साथ ही जवाब तलब करने का निर्देश दिया। जमौर विद्युत सब स्टेशन के लिए फिजिबिलिटी आख्या प्रस्तुत न करने पर संबंधित अधिकारी को तलब किया। जमुका दोराहे से कटियाओं तक की सड़क को शीघ्र बनाए जाने के लिए जरूरी कार्रवाई के निर्दश जारी किए। इस दौरान अग्निशमन केंद्र जमौर की स्थापना के कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की। इस मौके पर एसपी एस आनंद, एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें