फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल के अल्टीनेटर में खराबी से पेराई ठप

Tue, 16 Dec 2014 12:25 AM IST
तिलहर (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल में किसानों को इस बार राहत नहीं मिल पा रही है। रुक-रुक कर चल रही चीनी मिल किसानों के लिए किसी असहनीय दर्द से कम नहीं है। रविवार की तरह सोमवार को भी चीनी मिल के अल्टीनेटर में हो रही स्पार्किंग के बाद मिल को बंद करना पड़ा और बाहर से बुलाए गए इंजीनियर के निर्देशन में मिल की टीम ने खराबी की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पूरे दिन चीनी मिल की तकनीकी कर्मचारियों की टीम जुटी रही। इस दौरान तौल व लोडर को बंद करना पड़ा। इससे ठंड में गन्ने की तौल के इंतजार में बैठे छोटे किसानों ने सीसीओ रामजी सिंह से मिल कर उनके गन्ने को तुलवाने की गुहार की और कहा मिल ठीक होने में कितना समय लगेगा यह निश्चित नहीं है। इसलिए जो भी दस-बारह बैलगाड़ियां शेष हैं उन्हें तुलवा दिया जाये। इस पर सीसीओ ने मिल गेट पर तैनात कर्मियों को बैलगाड़ियां तोलने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें