फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शाहजहांपुर में नदी में अचानक आया उफान, हाईवे पर पानी के बीच फंसा ट्रक, चालक और हेल्पर की ऐसे बची जान

Wed, 05 Jul 2023 12:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जनपद में बुधवार सुबह दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। खेत पानी से लबालब भर गए, जिससे किसानों के चेहरे खिल गए। उधर, भैंसी नदी में अचानक उफान आ गया। जिससे हाईवे पर पानी के बीच ट्रक फंस गया। ट्रक के चालक और हेल्पर भी उसी में फंस गए
विज्ञापन
नदी में अचानक आया उफान, हाईवे पर पानी के बीच फंसा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां में दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते भैंसी नदी में अचानक उफान आ गया। एक दशक से सूखी पड़ी भैंसी नदी में बुधवार सुबह अचानक पानी आने से ग्रामीण हैरान रह गए। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाके में पानी भर गया। 
विज्ञापन


खुटार-पुवायां हाईवे भी पूरी तरह जलमग्न हो गया। नदी में उफान आने से हाईवे से गुजर रहा ट्रक पानी के बीच में फंस गया। ट्रक के चालक और हेल्पर भी उसी में फंस गए। चीख-पुकार मचने पर ग्रामीणों ने किसी तरह ट्रक चालक और हेल्पर को पानी से निकाला। ट्रक पानी के बीच हाईवे पर ही खड़ा है। 



भैंसी नदी में उफान आने से खुटार-पुवायां हाईवे पर आवागमन बिल्कुल बंद हो गया है। लखनऊ पलिया नेशनल हाईवे पर शाहजहांपुर से खुटार तक एनएचएआई की ओर से हाईवे के चौड़ीकरण और भैंसी नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। 
विज्ञापन


पुल निर्माण होने तक सूखी पड़ी भैंसी नदी में नीचे से रोड बनाकर आवागमन शुरू कराया गया था। अब बारिश में नदी में पानी चलने से आवागमन बंद हो गया है। अब वाहन खुटार से बंडा होकर पुवायां निकलेंगे। 
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद में बुधवार सुबह दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। खेत पानी से लबालब भर गए, जिससे किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं बारिश के चलते कई स्कूलों में रैनी डे घोषित कर दिया। छुट्टी होने से बच्ची बारिश में मस्ती करते दिखाई दिए। बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें