सेवा संकल्प अभियान में संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर में सेवा पखवाड़ा प्रतियोगिता के छात्रों
रोजा। सेवा पखवाड़ा के तहत संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को छात्र-छात्राओं के बीच भाषण, पोस्टर, चित्रकला और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं हुईं। प्रियांशी, शहबाज, राघव आदि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बाद में प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साक्षी देवी के संचालन में हुए कार्यक्रम में ब्लॉक नोडल अधिकारी शहबाज आलम, सह नोडल अधिकारी रामनिवास शर्मा, संचालक साक्षी देवी, सह संचालक नाहिद परवीन, निर्णायक मंडल समिति की अध्यक्ष निशंकी सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद