फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: महंगी हो रही उच्च शिक्षा के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, छात्र संघ चुनाव बहाल करने की भी मांग

Fri, 16 Jun 2023 01:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

छात्रों ने कहा कि महाविद्यालय अतिरिक्त शुल्क वसूलने वाले निजी संस्थान बनते जा रहे हैं। इसमें हर सेमेस्टर एडमिशन फार्म और भी महंगा होता जा रहा है और फीस के साथ अत्यधिक शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन
छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर छात्रों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु उपाध्याय को सौंपा गया। इसमें कहा गया कि उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्यालयों में परीक्षाओं का हवाला देकर शिक्षण कार्य ठीक से दो महीने भी नहीं चल पाता है। परीक्षा और शिक्षण संबंधी कार्य सुचारु रूप से चालू रखा जाना चाहिए। 

विज्ञापन


महाविद्यालय अतिरिक्त शुल्क वसूलने वाले निजी संस्थान बनते जा रहे हैं। इसमें हर सेमेस्टर एडमिशन फार्म और भी महंगा होता जा रहा है और फीस के साथ अत्यधिक शुल्क लिया जा रहा है। प्रशासनिक कार्यों में फंसाकर उनसे अवैध शुल्क की मांग की जाती है। छात्र संघ चुनाव को बहाल किया जाए, जिससे छात्रों की समस्याएं कॉलेज में ही निस्तारित हो सकें। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में छात्र नेता रजत मिश्रा, सचिन सैनी, सूरज, आशुतोष, राणा शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें