जीएफ कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में महात्मा गांधी और उनका जीवन विषय पर क्विज का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॅरिअर काउंसलिंग, गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य और अहिंसा की प्रतिमूर्ति था। डॉ. रईस अहमद के संचालन में हुई क्विजमें लगभग छह सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रो.मोहम्मद अरशद खान, डॉ.अनमोल सक्सेना, डॉ.स्वप्निल यादव, रश्मि रस्तोगी, डॉ.रिफाकत हुसैन, डॉ. नीलम टंडन, डॉ. प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद