शाहजहांपुर। एबी रिच इंटर कॉलेज में यातायात जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सीओ यातायात संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी यातायात विनय पांडेय ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। बताया कि जागरूकता और नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं को रोक सकता है। अपील करते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन व ध्यान भटकाने वाले उपकरणों का प्रयोग न करें। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड व पुलिस जैसे आपातकालीन वाहनों को तुरंत मार्ग दें। संवाद