फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला इंटर की छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय छात्रा ने शुक्रवार शाम को फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन ने बगैर पुलिस को सूचित किए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम सात बजे छात्रा की बड़ी बहन छत पर थी। नीचे वाले कमरे में छात्रा ने अपने दुपट्टे से फंदा बनाया और लटककर जान दे दी। जब उसकी बड़ी बहन नीचे उतरकर आई तो उसने छात्रा को फंदे से लटका देखा। यह देखकर उसकी चीख निकल गई। शोरशराबा सुनकर परिजन आए। इसके बाद छात्रा के शव को फंदे से उतारा गया। छात्रा की मौत से परिजन का रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को सीबीएसई का परिणाम घोषित किया गया था। बताते हैं कि छात्रा भी सीबीएसई बारहवीं की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि एक विषय में कम नंबर आने से छात्रा परेशान थी। हालांकि परिजन ने पड़ोसियों को भी आत्महत्या की वजह नहीं बताई और बगैर पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। चौक कोतवाल बृजेश सिंह ने घटना की जानकारी से मना किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें