फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहा छात्र ट्रेन से गिरा, पटरी किनारे रात भर पड़ा रहा

Mon, 19 Feb 2024 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। थाना क्षेत्र के गांव उदारा निवासी सर्वेश यादव का 20 वर्षीय पुत्र अंकित यादव ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह घायल अवस्था में पूरी रात रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा रहा। सुबह गैंगमैन ने परिजन को सूचना दी। उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अंकित शनिवार सुबह की पहली पाली में पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए एसएस लॉ कॉलेज गए थे। शाम को शाहजहांपुर से 5:45 बजे पीलीभीत जाने वाली ट्रेन में सवार हुए। उदारा से दो किलोमीटर पहले बिछौली गांव के पास वह ट्रेन से गिर गए। उनके गिरने की जानकारी यात्रियों को भी नहीं हुई। वह घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक के किनारे पूरी रात पड़े रहे। सुबह रेलवे लाइन पर गश्त पर निकले गैंगमैन कुंवरपाल को अंकित पड़े मिले तो उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। उसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालात गंभीर होने पर बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
-
आधी रात के बाद मोबाइल फोन पर की थी कॉल
-शाम सात बजे ट्रेन निगोही पहुंचने के बाद भी अंकित घर नहीं आया तो परिजन को चिंता हुई। उन्होंने उसके मोबाइ नंबर पर कॉल की जो लगी नहीं। संपर्क नहीं होने पर परिजन ने तलाश शुरू की। रात 12 बजे के बाद मोबाइल फोन पर कॉल जाती रही, पर रिसीव नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें