पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में ग्राम कुआं डांडा जूनियर हाईस्कूल में विद्यार्थियों को जिला योग प्रचारक रानू परमार्थी ने योग का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए योगासनों, प्राणायाम और विशेष दिनचर्या के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिन की शुरुआत जल पीकर करें। चाय स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे पाचनतंत्र कमजोर होता है। गैस, अपच, एसिडिटी के साथ ही कई गंभीर रोग पैदा होने लगते हैं। सुबह निहार मुंह जल का सेवन औषधि के समान होता है। कार्यक्रम में आशीष सक्सेना, सुमनलता, महेश चंद्र, शैली शर्मा आदि का सहयोग रहा। अंत में प्रधानाचार्य श्रीपाल विश्वकर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।