फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेनों और बसों में सीट के लिए की मशक्कत

Mon, 25 Mar 2024 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली पर घर आने के लिए ट्रेनों और बसों में यात्रियों को सीट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, अतिरिक्त बसों और ट्रेनों के चलने से कुछ राहत जरूर मिली।
विज्ञापन


रविवार को दिल्ली से आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अयोध्या एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेनों में खासी भीड़ रही। सामान्य के साथ ही स्लीपर और आरक्षित वर्ग के कोचों में भी इतने यात्री रहे कि धक्कामुक्की होती रही। यही हाल हरिद्वार से आने वाली बनारस जनता एक्सप्रेस तथा दून एक्सप्रेस का भी रहा। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर के अनुसार रविवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा दोगुने से अधिक यात्रियों से ट्रेनों का सफर किया।
उधर परिवहन निगम ने दिल्ली रूट पर रोडवेज बसों की संख्या में इजाफा कर दिया था। बावजूद खासी भीड़ रही और यात्रियों को धक्का-मुक्की का सामाना भी करना पड़ा। आरएम आरएस पांडेय ने बताया कि रोडवेज बसों से करीब 30 हजार यात्रियों ने सफर किया, सामान्य दिनों में यह संख्या 12 से 15 हजार रहती है।
विज्ञापन


रेलवे ने चलाई होली स्पेशल
शाहजहांपुर। रेलवे ने 04040 नई दिल्ली-राजगीर के नाम से होली स्पेशल अनारक्षित ट्रेन का संचालन किया। जिससे लोग अपने घर पर आसानी से जा सके। यह ट्रेन 12392 नई दिल्ली-राजगीर एक्सप्रेस की डुप्लीकेट है। जिसका संचालन रविवार को दोपहर 1.30 बजे नई दिल्ली से किया गया। जोकि गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली होकर शाहजहांपुर आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें