फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो दिन तक बूंदाबांदी के साथ चलेंगी तेज हवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शनिवार को दिन में बादल छाए रहे, लेकिन उमस से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली। रविवार को बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा था। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक- अगले दो दिन तक बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें