एडीएम की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का ताला खोलता कर्मचारी।संवाद
शाहजहांपुर। प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद रविवार को गांधी फैज-ए-आम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के सामने स्ट्रांग रूम का ताला खोला गया।
एडीएम वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने बताया कि नगर निकाय निर्वाचन के अन्तर्गत गांधी फैज-ए-आम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद स्ट्रांग रूम को महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों के समक्ष रविवार को खोला गया। प्रथम रेंडमाइजेशन में महापौर और वार्ड वार मशीनों का आवंटन हो चुका है। इसको दो दिन में अलग कर लिया जाएगा। इसके बाद कमिशनिंग का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्री- रेंडमाइजेशन के दौरान कुल 715 मशीनें चिह्नित हुईं थीं। इसमें से 325 बूथ के अनुसार 325 मशीनें महापौर पद और 325 मशीनें वार्ड पद के लिए आवंटित हुईं हैं। शेष 65 मशीनें रिजर्व में हैं। इसके साथ ही प्रत्याशियों को बताया गया कि कहां कमिशनिंग की जाएगी, मतदान उपरांत कहां मशीन रखीं जाएंगी, कहां सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट अपनी मशीनें रखेंगे, सभी स्थलों को दिखाया गया। उन्होंने यह भी बताया कमिशनिंग के दौरान ईसीआईएल के इंजीनियर को आना होता है। उनके समक्ष कमिशनिंग की जाती है। संवाद