फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीएचसी कांट में मुख्य गेट पर नहीं मिला स्ट्रेचर

Sat, 04 May 2024 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
ददरौल में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते सीएमओ डॉ.आरके गौतम। स्रोत्: स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांट का सीएमओे डॉ.आरके गौतम ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर सुधार करने के लिए चेताया। लू से पीड़ित मरीजों के लिए बनाए गए कक्ष की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब पौने एक बजे सीएचसी पहुंचे सीएमओ डाॅ. गौतम को चिकित्सा अधीक्षक डॉ.गौरव सक्सेना उपस्थित नहीं मिले। स्टाफ ने बताया कि वह शहर में आयोजित बैठक में गए हैं। ओपीडी कक्ष में 143 मरीजों का पंजीकरण मिला। लैब कक्ष में कार्यरत प्रयोगशाला में 51 मरीजों की जांच की जानकारी मिली।
अस्पताल परिसर में सफाई बेहतर नहीं मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। आपातकालीन गेट पर स्ट्रेचर रखने के लिए कहा है। लू पीड़ित मरीजों के लिए बने कक्ष की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निर्देशित किया। इसके बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र पिपरौला का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि प्राथमिक विद्यालय के सभी लड़कियों की हीमोग्लोबिन की जांच करें। एनीमिक होने पर उन्हें खानपान की सलाह दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें