ददरौल विधानसभा क्षेत्र में बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष व मंचासीन पूर्व सांसद मुनकाद अली। स्रोत: स
शाहजहांपुर। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी मुनकाद अली ने कहा कि सर्वसमाज के लोगों को जोड़कर पार्टी को मजबूत करना है।
ददरौल विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष दिनेश चंद्र गौतम के आवास पर बैठक हुई। इसमें पूर्व सांसद ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों से बूथ स्तरीय संगठन को मजबूत करने के उपाय पूछे। कहा कि आने वाले चुनावों को लेकर एकजुटता का परिचय देते हुए कार्य करें। सभी समाज के लोगों को संगठन में शामिल कराएं। जिलाध्यक्ष हरिराम कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में बरेली मंडल के मुख्य कोऑर्डिनेटर राजेश सागर, जयवीर सिंह, उदयवीर सिंह, महेश गौतम, बहादुर लाल आजाद आदि मौजूद रहे। संवाद