फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मंदिर के पास कब्र खोदने से रोका

Sun, 19 May 2024 04:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गांव अनावां में शव दफनाने को लेकर विवाद की जानकारी पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
पुवायां। मंदिर के पास कब्र खोदे जाने का लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर माैके पर पहुंच गए। दूसरे स्थान पर कब्र खुदवाकर मामले का समाधान निकाला।
विज्ञापन


गांव अनावां निवासी 60 वर्षीय रियाज अली की शनिवार को मौत हो गई थी। गांव में जिस स्थान पर शिया बिरादरी के लोग शवों को दफन करते हैं, उससे कुछ दूर शिव मंदिर और देवस्थान है। शनिवार को रियाज अली का शव दफनाने के लिए मंदिर के पास ही कब्र खोदे जाने पर लोगों ने एतराज जताकर मना किया और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय मौके पर पहुंच गए। मामले में दोनों पक्षों की बात सुनी।

कब्र को मंदिर से दूर खोदे जाने पर सहमति बनी। पहले खोदी गई कब्र को गेहूं डालकर बंद कर दिया गया। इसके बाद दूसरी कब्र खोदकर शव को दफन कर दिया गया।

इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि अब गांव में कोई समस्या नहीं है और किसी पक्ष को कोई आपत्ति भी नहीं है। आगे मंदिर की भूमि की पैमाइश हो जाने से विवाद हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

मंदिर के पास कब्र बनाने की शिकायत मिली थी। थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार के साथ मैं मौके पर गया था। सबकी सहमति से दूसरी ओर कब्र खुदवा दी गई।

-मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें