फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंद ईंट भट्ठों में छिपाते थे चोरी की बाइकें, तीन युवक गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2024 04:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रोजा पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोरी करने वाले आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
रोजा। थाना पुलिस ने चोरी की बाइकों समेत तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से बाइकों के पुर्जे भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर इंस्पेक्टर राजीव सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सल्लिया मोड़ पर बंद पड़े भट्ठे में दबिश दी। यहां से चोरी की गई बाइकों के पुर्जे खोल रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने दो बाइकें और एक कटी बाइक को बरामद किया है। मामले में नूर मोहम्मद निवासी कटघरा थाना हरियाना जिला हरदोई व वर्तमान पता शांतिपुरम काॅलोनी थाना सदर बाजार, धर्मवीर निवासी ग्राम सूरतपुर थाना सेहरामऊ दक्षिणी व मोहम्मद आसिफ निवासी वाजिदखैर पक्काबाग थाना शाहाबाद जिला हरदोई गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन


सीओ सदर वीएस वीर सिंह ने बताया कि चोरी करने के बाद बाइकों को बंद पड़े भट्ठे में छिपाकर आरोपी उनके पुर्जे अलग कर बिक्री करते थे। चेचिस काटकर कबाड़ी को बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें