फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ की पश्चिमी यूनिट ने संभाला मोर्चा, ढाबे पर पहुंचकर की पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजनौर पेशी से लखनऊ ले जाते समय आरसी मिशन थाना क्षेत्र के रेड चिली ढाबे से भागे कुख्यात अपराधी आदित्य राणा की गिरफ्तारी चार दिन के बाद भी नहीं हो सकी है। एसओजी समेत पुलिस की तीन टीमें प्रयास में जुटी हैं। अब एसटीएफ की पश्चिमी यूनिट ने मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार शाम को टीम ने पहुंचकर बारीकी से पड़ताल की। इस दौरान रूट का नक्शा भी तैयार किया गया।
विज्ञापन

23 अगस्त की रात लखनऊ ले जाने के दौरान कुख्यात अपराधी आदित्य राणा शौचालय की दीवार फांदकर भाग गया था। लापरवाही करने वाले दरोगा व सिपाहियों पर आरसी मिशन थाने पर केस दर्ज कर निलंबित भी कर दिया गया। एसपी एस आनंद ने आदित्य राणा की गिरफ्तारी के लिए एसओजी व थाने की दो टीमों को लगाया है। पुलिस ने बिजनौर, लखनऊ और मुरादाबाद समेत यूपी के बाहर तक छानबीन की है। एक टीम नेपाल भी गई थी लेकिन मायूसी हाथ लगी है। राणा की गिरफ्तारी के लिए शासन से एसटीएफ को लगाया गया है। पश्चिमी यूनिट ने शुक्रवार शाम को ढाबे पर पहुंचकर नए सिरे से पड़ताल की। टीम ने उस स्थान को भी देखा जहां से राणा दीवार फांदकर भाग गया था। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। कयास लगाए गए कि आदित्य राणा दीवार फांदने के बाद किस तरफ गया होगा। वहीं एसटीएफ ने रूट का नक्शा भी तैयार किया है। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं।
आदित्य राणा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। टीमों ने कई स्थानों पर दबिश भी दी है।- अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें