एसटीएफ लखनऊ और एसओजी की टीम ने पुवायां-बंडा मार्ग पर भैंसी नदी के पुल के पास दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों से 12 किलो अफीम, चार लाख 53 हजार रुपये, दो स्कूटी को बरामद किया है।
शाहजहांपुर में एसटीएफ लखनऊ और एसओजी टीम ने दो तस्करों को 12 किलो अफीम और 4.53 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें से एक फरीदपुर का रहने वाला है। दोनों अफीम को गैस सिलिंडर में छिपाकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
बुधवार रात करीब दस बजे स्पेशल टॉस्क फोर्स लखनऊ की टीम एसओजी के साथ संयुक्त रूप से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की तलाश कर रही थी। पुवायां-बंडा मार्ग पर भैंसी नदी के पुल से पहले चित्तेरपुर नवदिया को जाने वाले रास्ते पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। स्कूटी पर सवार तस्करों के पास से दो गैस सिलिंडर मिले। इनसे 12 किलो अफीम बरामद हुई। अफीम खरीदने के लिए लाए गए चार लाख 53 हजार रुपये भी मिले हैं।
एसपी एस. आनंद ने बताया कि पीलीभीत जिले के थाना हजारा के गांव विनोबा व फिलहाल लखीमपुर खीरी जिले के थाना संपूर्णानगर के गांव खजुरिया में रह रहे मक्खन लाल व बरेली जिले के थाना फरीदपुर के सराय गौटिया निवासी संजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मक्खन लाल नेपाल बॉर्डर के पास खजुरिया का रहने वाला है। उसका परिचय संजय यादव से हुआ था। संजय अपने साथी विजय से मादक पदार्थ के लिए संपर्क करता था।