विवेकानंद तिराहे पर स्थापित की गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा। संवाद
शाहजहांपुर। राजघाट चौकी के पास स्वामी विवेकानंद तिराहा पर सोमवार को स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। नगर निगम की ओर से चौराहा और तिराहा के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। भाजपा नेता आशु ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की शासन-प्रशासन ने काफी छोटी प्रतिमा लगाई है। यहां पर बड़ी प्रतिमा लगाई जाए। संवाद